हरियाणा में अपराधों के कारण अराजकता, 2005 के पहले जैसे हालात_: सुरजेवाला

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में एसवाईएल को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक चर्चा हुई।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाल ने सैनी सरकार से नैतिक तौर पर मांगा इस्तीफा

राजेंदर जौदान

चंडीगढ़, 20जुलाई। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में आए दिन हत्या और फिरौती-वसूली जैसे घटनाओं को लेकर तीखा रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधों के कारण बने अराजकता के हालात 2005 के पूर्व जैसे है।

सुरजेवाला ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार को एक पल सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने अराजकता रोकने में बतौर विपक्ष कांग्रेस की भूमिका में कोई कमी होने से इंकार करते कहा कि पार्टी हालात बदलने को सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ेगी। कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ‘भगवद् गीता’ की धरती हरियाणा को गैंग ऑफ वासेपुर’ का ‘माफिया लैंड’ बना दिया। सुरजेवाला ने हरियाणा की अराजकता पर शेर भी पढ़ा कि पत्थरों का शहर है, आईना मत बना कीजिए, गोलियों का ख़ौफ़ है, बेख़ौफ़ सच मत कहा कीजिए, ये वो दौर है, जिसमें महफ़ूज़ कुछ भी नहीं, जान हथेली पर और जेब में रखकर अपना नाम और पता घर से चला कीजिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में बेतहाशा बेरोजगारी है और माफिया गैंग’ अबोध बेरोजगार युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक तरफ हरियाणा में बने गैंग लैंड में माफियाओं का एकछत्र शासन है। दूसरी ओर प्रदेश के गृहमंत्री-सीएम नायब सैनी के लिए शासन के मायने लतीफेबाजी और चुटकुले हैं। बतौर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री वह पूरी तरह से नाकाम हैं।

————-

Leave a Comment