लुधियाना, 18 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार पंजाब के लोगों के स्वास्थ्य-कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए अहम कदम उठा रही है। आप की सीनियर नेत्री सिम्मी पाशान ने जारी बयान में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि मान सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आम नागरिकों के लिए 10 लाख तक के मुफ़्त इलाज की घोषणा की। यह महत्वाकांक्षी योजना आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर से शुरू होगी, जो राज्य की जन स्वास्थ्य के प्रति मील का पत्थर साबित होगी। इस पहल का उद्देश्य परिवारों पर चिकित्सा व्यय के वित्तीय बोझ को कम करना और सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
पशान ने कहा कि जब कई भारतीय मुफ़्त शिक्षा और किफायती स्वास्थ्य सेवा की तलाश में विदेश जाने को मजबूर हैं, पंजाब नई मिसाल कायम कर रहा है। यह ऐतिहासिक निर्णय पंजाब में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मज़बूत करेगा।
—————-