पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल : विकास शर्मा
रेशम सिंह बछला
घनौर, 13 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की ताजपोशी चंडीगढ़ में हुई। जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। घनौर विधानसभा हल्के के पार्टी इंचार्ज विकास शर्मा की अगुवाई में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचे। विकास शर्मा दस बसों और 100 कारों के काफिले के साथ अश्वनी शर्मा, नरेंद्र मोदी और बीजेपी जिंदाबाद, भारत माता की जय का जयघोष लगाते हुए शंभु मंडल के चमारू गांव से चंडीगढ के लिए रवाना हुए। इसके पहले पत्रकारों से विकास ने दावा किया कि अश्वनी शर्मा के कार्यकाल में अगले विस चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर पंजाब में सरकार बनाएगी।
इस मौके पर बीजेपी के जिला महासचिव प्रदीप कुमार नंदा, कमलजीत सिंह, रजनीश कुमार, सतनाम सिंह सत्ती, सीनियर भाजपा नेता हरजिंदर सिंह सरवारा, पाखर सिंह किसान नेता, धर्मपाल शर्मा, अमित अरोड़ा, जतिंदर कोहली, गुरी राजपूत, गुरमेल सिंह, गुरविंदर सिंह,नरेंद्र कुमार सूद, गौतम सूद , गुरपाल सिंह, बिट्टू गुज़र, जसवीर सिंह लखी, जसबीर सिंह काला , बिट्टू, जगीसर, राम इशर, विशु शर्मा, दीपक फिरानी, विशु कपिल, चीकू सिंगला आदि मौजूद थे।
————