वन कर्मचारी संघ पंजाब का 19 जुलाई को वित्त मंत्री चीमा के विधानसभा क्षेत्र दिड़बा में विरोध प्रदर्शन का ऐलान

वन कर्मचारी संघ पंजाब का 19 जुलाई को वित्त मंत्री चीमा के

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मांगें पूरी ना होने पर जताया वन कर्मियों ने तीखा रोष

लुधियाना, 11 जुलाई। वन कर्मचारी संघ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमरीक सिंह गढ़शंकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान संघ ने 19 जुलाई को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के विधानसभा क्षेत्र दिड़बा में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया।

संगठन के प्रदेश महासचिव जसवीर सिंह सीरा और प्रदेश सचिव जसविंदर सिंह सौजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने रोष जताया कि वन एवं वन्य जीव विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को लेकर वन मंत्री और वित्त मंत्री के साथ कई बार बैठक हुईं। इसके बावजूद उनकी एक भी मांग का समाधान नहीं किया गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विरसा सिंह चहल, वित्त सचिव अमनदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गुरदासपुर, बलबीर सिंह तरनतारन और सेर सिंह सरहिंद ने भी विचार रखे। महकमे ने चिकित्सा और पुलिस सुविधाओं का सत्यापन होने के बावजूद अस्थाई मुलाजिम पक्के नहीं किए। पिछले कई महीनों से क्षेत्र कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। लिहाजा संगठन ने 14 जुलाई से 18 जुलाई तक पंजाब के सभी वन विभाग कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करने और 19 जुलाई को दिड़बा विधानसभा क्षेत्र में रोष प्रदर्शन का फैसला किया है।

बैठक में संगठन से जुड़े रवि भारद्वाज लुधियाना, सतनाम सिंह संगतीवाला, रविकांत रोपड़, बब्बू सिंह मानसा, केवल कृष्ण नवांशहर, मलकीत सिंह मुक्तसर, सुलखन सिंह मोहाली, सुखदेव सिंह जालंधर, रवि भारद्वाज लुधियाना, गुरबीर सिंह फिरोजपुर, बलराज सिंह पठानकोट, भुविसन लाल जालंधर, कुलदीप सिंह गुरदासपुर, पवन कुमार होशियारपुर, भूपिंदर सिंह दसूहा, रणजीत सिंह राणा अजय होशियारपुर और करम सिंह हरिके पत्तन आदि मौजूद थे।

———-

 

मालवा क्षेत्र में चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; 7.1 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार मोगा निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ़ जग्गा मालवा क्षेत्र में चला रहा था ड्रग सिंडिकेट और करता था हेरोइन सप्लाई: डीजीपी गौरव यादव जगप्रीत जग्गा के निर्देशों पर सरहदी क्षेत्रों से हेरोइन की खेपें प्राप्त करता था गिरफ्तार आरोपी यासीन मुहम्मद: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

मालवा क्षेत्र में चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; 7.1 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार मोगा निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ़ जग्गा मालवा क्षेत्र में चला रहा था ड्रग सिंडिकेट और करता था हेरोइन सप्लाई: डीजीपी गौरव यादव जगप्रीत जग्गा के निर्देशों पर सरहदी क्षेत्रों से हेरोइन की खेपें प्राप्त करता था गिरफ्तार आरोपी यासीन मुहम्मद: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर