बिजली मंत्री ने इंजी. रविन्द्र सिंह सैनी को पी. एस. ई. आर. सी. के सदस्य के तौर पर दिलाई शपथ

बिजली मंत्री ने इंजी. रविन्द्र सिंह सैनी को पी. एस.ई.आर.सी. के

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़, 10 जुलाई: बिजली मंत्री पंजाब स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने आज पंजाब भवन में करवाए गए एक शानदार समारोह के दौरान पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन (पी. एस. ई. आर. सी.) के सदस्य के तौर पर नियुक्त किये गए इंजी. रविन्द्र सिंह सैनी को पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समागम के उपरांत मीडिया के साथ बातचीत करते हुये बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने कहा कि इंजीनियर सैनी के पास पंजाब के बिजली क्षेत्र का व्यापक तजुर्बा और गहरी समझ है, जो पी. एस. ई. आर. सी. के कामकाज को और बेहतर बनाने में मदद करेगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस नियुक्ति से कमीशन अपनी पूरी क्षमता के साथ निष्पक्ष नियमों को यकीनी बनाने, पारदर्शिता को उत्साहित करने और उपभोक्ताओं, उपयोगिताओं और भाईवालों के हितों की रक्षा करने के लिए बेहतर ढंग से काम करेगा। मंत्री ने कहा कि बिजली क्षेत्र में सैनी ने कीमती योगदान डाला है और कमीशन में उनकी नियुक्ति निश्चत तौर पर इसकी रेगुलेटरी कुशलता में विस्तार करेगी।

बिजली मंत्री ने आगे कहा कि यह नियुक्ति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व अधीन बिजली क्षेत्र सम्बन्धी अदारों को सशक्त बनाने और कुशल प्रशासन यकीनी बनाने के प्रति पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दर्शाती है। सैनी की व्यापक तकनीकी सूझ और व्यावहारिक तजुर्बाे से पी. एस. ई. आर. सी. पंजाब के लोगों को विश्वसनीय और किफ़ायती बिजली प्रदान करने सम्बन्धी सरकार के दृष्टिकोण के मुताबिक समय पर उपभोक्ता अनुकूल फ़ैसले लेने के योग्य होगा।

स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने कहा कि इस नियुक्ति से पी. एस. ई. आर. सी. के पास अब तीन सदस्यों होंगे जिनमें चेयरपर्सन विश्वजीत खन्ना (सेवामुक्त आई. ए. एस.), मैंबर परमजीत सिंह और मैंबर इंजीनियर रविन्द्र सिंह सैनी शामिल हैं। दूसरा सदस्य का पद कुछ समय से खाली पड़ा था और सैनी की नियुक्ति होने से रेगुलेटरी प्रक्रियाओं और लम्बित मामलों में तेज़ी आने की उम्मीद है।

इंजी. सैनी को फरवरी 2023 में डायरैक्टर/ व्यापारिक, पी. एस. पी. सी. एल. नियुक्त किया गया था और फरवरी 2025 में उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था।

इस मौके पर ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव श्री अजोए कुमार सिन्हा आई. ए. एस, डायरैक्टर जनरेशन इंजी. हरजीत सिंह, डायरैक्टर कमर्शियल इंजी. हीरा लाल गोयल, डायरैक्टर टैकनिकल पी. एस. टी. सी. एल. इंजी. संजीव सूद, डायरैक्टर वित्त श्री एस. के. बैरी, डायरैक्टर वित्त पी. एस. टी. सी. एल. श्री विनोद कुमार बांसल और डायरैक्टर एडमिन जसवीर सिंह सुरसिंह मौजूद थे।
——-

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच, पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 151 रेलवे स्टेशनों पर जांच की युद्ध नाशियान विरुद्ध का 160वां दिन: 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 1.1 किलोग्राम अफीम और 2.3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 96 ड्रग तस्कर गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 53 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने तंजानिया में उद्योग विस्तार के इच्छुक निवेशकों को दिया समर्थन का आश्वासन मुख्यमंत्री ने तंजानिया में 49वें दार-ए-सलाम अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले से लौटे हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ डीब्रीफिंग सत्र की अध्यक्षता की हरियाणा ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और ‘गो ग्लोबल’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की- मुख्यमंत्री तंजानिया के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर