दिनेश मौदगिल
लुधियाना 10 जुलाई : गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभ अवसर पर आज दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान, पंजाब भाजपा कोर कमेटी सदस्य जीवन गुप्ता ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस मौके नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म का प्रमुख उत्सव है।इस दिन लोग अपने गुरुओं की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि हम सभी के जीवन में गुरु का विशेष स्थान होता है। इन्हीं के जरिए व्यक्ति जीवन जीने की कला और लक्ष्यों को पूरा करने का मार्गदर्शन पाता है।गुरु ही सदैव हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इसलिए उनके प्रति प्रेम, लगाव और सम्मान व्यक्त करने के लिए आज का दिन यानी गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद खास है।इस दिन, शिष्य अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं,