चंडीगढ़ के आप प्रधान की यूटी प्रशासक कटारिया से मांग, जलापूर्ति प्रोजेक्ट घोटाले में सीबीआई जांच कराएं

चंडीगढ़ के आप प्रधान की यूटी प्रशासक कटारिया से मांग,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सियासत तेज : 75 करोड़ का प्रोजेक्ट कथित तौर पर नाकाम, उद्घाटन किया था केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने

चंडीगढ़, 10 जुलाई। यहां मनीमाजरा में 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। तब इसकी लागत 75 करोड़ बताई गई थी, अब कतित तौर पर यह प्रोजेक्ट नाकाम होने से इसे लेकर सियासत तेज हो गई है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने इसकी जांच चंडीगढ़ विजिलेंस को सौंपी थी। वहीं वीरवार को चंडीगढ़ के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मिलने पहुंचा। जिसने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते ज्ञापन सौंपा। विजयपाल ने कहा कि इसकी जांच सीबीआई या रिटायर्ड जज की सुपरविजन में बिट बनाकर की जाए। ताकि पता चल सके कि 75 करोड़ कहां गए। जांच में दोषी पाए जाएं, उन पर केस दर्ज हो। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे नेता, बड़े अधिकारी और कॉरपोरेट शामिल हैं। शाह द्वारा प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के बाद सिर्फ एक घंटे गंदा पानी आया था।

यह मामला पहले भी नगर निगम सदन में उठ चुका है। यहां तक कि आप के पूर्व मेयर कुलदीप ने इस घोटाले का विरोध किया और गृहमंत्री द्वारा प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार भी किया था।

———-