इसमें पौधारोपण के अलावा मधुमक्खियों, तितलियों और अन्य परागणकों को आकर्षित करने का अहम प्रोजेक्ट
लुधियाना, 10 जुलाई। महानगर के मॉडल टाउन इलाके स्थित गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में परागण उद्यान का उद्घाटन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता की दिशा में यह अहम पहल एक्टिविस्ट गुनीषा साहिनी के विजन के तहत की गई। उनके जागरूकता अभियान प्रोजेक्ट बज़िंग ब्लूम के तहत इसे सोच-समझकर बनाया गया है। करीब 400 वर्ग गज में फैले इस उद्यान केवल पौधारोपण के लिए ही नहीं है, बल्कि यह एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र है। जिसे मधुमक्खियों, तितलियों और अन्य परागणकों को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यह उद्यान पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने के लिए एक जीवंत कक्षा के रूप में कार्य करता है। इस परियोजना को उत्साही परिवर्तनकर्ताओं के अथक प्रयासों से साकार किया गया। इस मौके पर लखमिंदर, विम्मी बजाज, अनु गुप्ता, पूनम महाजन, रिम्मी साहिनी, करण सागर और निशा शर्मा ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि यह पर्यावरण परियोजना पारंपरिक वृक्षारोपण अभियानों से अलग दिखे। यह उद्यान अब पर्यावरण शिक्षा और परागण संरक्षण के लिए एक जीवंत, खिलते हुए स्थान के रूप में कार्य करेगा।
————