भूकंप : रोहतक और हिसार समेत हरियाणा कई हिस्सों में भूकंप के झटके लगे

भूकंप : रोहतक और हिसार समेत हरियाणा कई हिस्सों में भूकंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लोग रहे खौफजदा, भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई

हरियाणा, 10 जुलाई। सूबे के कई जिलों में वीरवार सुबह भूकंप के दो बार जोरदार झटकों से लोग खौफजदा हो गए। झज्जर, बहादुरगढ़, रोहतक, हिसार और भिवानी प्रभावित क्षेत्र रहे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, झज्जर में सुबह 9.07 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। जिसके बाद 9.10 बजे एक और हल्का झटका आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। इसका केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में 10 किमी की गहराई पर था। झज्जर में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक सुबह अचानक बिस्तर हिलने लगे और दो मिनट बाद फिर से हल्का झटका लगा। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। झज्जर से सटे बहादुरगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास झटके लगने से लोग सड़कों पर निकल आए। वहीं, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। भिवानी जिले में भी भूकंप का एक झटका महसूस किया गया। एनसीएस ने पुष्टि की कि भिवानी में भी भूकंप के हल्के झटके दर्ज किए गए, लेकिन इसकी तीव्रता और केंद्र के बारे में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।

———–

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

लुधियाना के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बाढ़ राहत के लिए 31.53 लाख रुपये दान किए • शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में योगदान के लिए ईएम बैंस को चेक भेंट किए • शिक्षकों का यह कार्य कक्षा की दीवारों से परे समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है: हरजोत सिंह बैंस