चंडीगढ़/यूटर्न/8 जुलाई। ट्राई-सिटी में पुलिस को चुनौती दे रहे बदमाश, दो युवकों का कत्ल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राम दरबार और मलोया में तेजधार हथियारों से काट डाले दो नौजवान

चंडीगढ़, 8 जुलाई। ट्राई-सिटी में बदमाश पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। यहां अलग-अलग वारदातों में दो युवकों का कत्ल कर दिया गया। रामदरबार और मलोया-मोहाली बॉर्डर पर हमलावरों ने तेजधार हथियारों से वार कर दोनों नौजवानों को काट डाला।

जानकारी के मुताबिक पहला मामला रामदरबार का है। वहां सैक्टर-25 निवासी रमन चड्ढा और उनके साथी तुषार पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैक्टर-32 अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां रमन चड्ढा की मौत हो गई और तुषार की हालत गंभीर बनी थी। हालांकि पुलिस हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी चैक करने के अलावा लोगों से भी पूछताछ की।

दूसरा मामला गांव मलोया का है। वहां मलोया-मोहाली बॉर्डर पर सोमवार रात 19 साल के देवा की हत्या कर दी गई। देवा स्कूटी रिपेयर कराने दुकान पर गया था। तभी चार युवकों और एक महिला ने उस पर हमला कर दिया। ईंटों और चाकू से वॉर कर उसे मौत के घाट उतार दिया। साथ मौजूद विनय और आकाश को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों जीएमएसएच-16 में भर्ती हैं। देवा झामपुर का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक देवा और आरोपियों के बीच 6 जुलाई को झामपुर में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को धमकियां दी थीं। लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया था। आरोपी कल्लू, रामा और पम्मी ने रंजिश रखी और सोमवार को मौका पाकर देवा पर हमला कर दिया। यहां बता दें कि रविवार को भी इंदिरा कॉलोनी में युवक संजीत सोनू की हत्या कर दी गई थी।

————

Leave a Comment