जींद में दिनदहाडे़ ज्यूलर से गन-प्वाइंट पर 50 लाख के जेवरात लूटे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रोहतक से जींद आते वक्त पांच बदमाशों ने घेरकर पीटा, सोना-चांदी छीन ले गए

हरियाणा, 7 जुलाई। यहां जींद में एक ज्यूलर को बाइक सवार पांच बदमाशों ने गन-प्वाइंट पर लूट लिया। हमलावर उनसे आधा किलो सोना और पांच किलो चांदी लूटकर फरार हो गए।
ज्यूलर अनिल कुमार के मुताबिक ज्यूलरी की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी रही। अनिल जींद के विकास नगर के रहने वाले हैं। उनके मुताबिक वह सोमवार को सोना-चांदी लेने के लिए बाइक पर रोहतक गए थे। उनके पास 500 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी और कुछ कैश था। दोपहर बाद वह रोहतक से निकले। उसी दौरान पौली गांव के पास बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, लेकिन वो बच गए।
आगे आकर तीन बाइकों पर सवार 5 बदमाशों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। एक के पास हथियार भी था। जान से मारने की कोशिश की। जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश की। अनिल ने बताया कि बदमाशों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की तो एक दो आदमी उसकी मदद के लिए आगे आए। इस दौरान बदमाशों ने असला लहरा दिया और कहा कि अगर कोई बीच में आया तो गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाश पिस्तौल दिखाकर उससे सोना और चांदी लूट ले गए। यहां काबिलेजिक्र है कि रविवार रात पौली गांव के पास पैट्रोल पंप के नजदीक बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी थी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Leave a Comment