इमोश्नल-क्राइम : फरीदाबाद मैट्रिमोनियल साइट पर महिला से दोस्ती, फिर गिफ्ट का झांसा देकर 1.36 लाख हड़पे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पुलिस ने पकड़ा आरोपी नाइजीरियन युवक, दोस्त से मिल करता था ठगी

फरीदाबाद, 4 जुलाई। यहां एक महिला ने मैट्रिमोनियल साइट पर बने रिश्ते पर भरोसा किया तो उसके साथ बड़ी ठगी हो गई। एक नाइजीरियन युवक ने उसे महंगे गिफ्ट और डॉलर भेजने का झांसा दिया। हालांकि कोरियर छुड़ाने के नाम पर उससे दो बार में 1.36 लाख रुपए ऐंठ लिए।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय साइबर थाने की पुलिस ने जांच कर आरोपी नाइजीरियन युवक को दिल्ली के महरौली से काबू कर लिया। आरोपी का नाम इकेजा स्टेट लोगस है। वह साल 2022 से इंडिया में रहकर मैट्रिमोनियल एप के जरिए ठगी करता था।

इस मामले में बल्लभगढ़ की भगत कॉलोनी की महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके मुताबिक भारत मैट्रिमोनियल साइट पर महिला की बातचीत एक व्यक्ति से हुई। जिसने कहा, उसका परिवार ब्राजील में है और वह जर्मनी में रहता है। कुछ समय बाद दोनों चैटिंग करने लगे। उसी दौरान आरोपी ने महिला से कहा कि वह जल्द परिवार के साथ इंडिया शिफ्ट हो जाएगा।

महिला के मुताबिक आरोपी ने कहा की वह कुछ जेवर, डॉलर व कपड़े गिफ्ट बतौर कोरियर कर रहा है। उसने कोरियर ट्रैकिंग के लिए लिंक भी भेजा। फिर महिला को  कॉल आई, कॉलर ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताते कहा कि आपका कोरियर आया है। फिर कोरियर छुड़ाने के लिए दो बार में 1.36 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। हालांकि महिला को कोई कोरियर नहीं मिला। जिन नंबरों से उसको कॉल आई, बाद में सभी बंद थे।

———–

8 करोड़ की लागत से पुलों के निर्माण से चंगर क्षेत्र की 70 साल पुरानी समस्या का होगा समाधान – हरजोत बैंस कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और हाल ही में हुई भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह 1.01 करोड़ की लागत से दबूढ़ में पुल तथा 70 लाख की लागत से अप्पर दबूढ़ में एक अन्य पुल के निर्माण के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी।

मुंडियन और गोयल ने सतलुज नदी के प्रवाह को बहाल करने के लिए अतिरिक्त मशीनरी की तत्काल तैनाती के निर्देश दिए *कैबिनेट मंत्रियों ने सासराली बांध का दौरा किया* *राजस्व मंत्री मुंडियन ने साहिबाना गांव में बाढ़ प्रभावित घर की मरम्मत के लिए अपने वेतन से 50 हजार रुपये का योगदान दिया* *जल संसाधन मंत्री ने जालंधर के निकट धुस्सी बांध के सुदृढ़ीकरण कार्य की समीक्षा की* *कहा, सभी प्रभावित लोगों को 45 दिनों के भीतर मुआवजा वितरित किया जाएगा*