नामी कंपनी में फैशन डिजाइनर युवती की दो दिन बाद होनी थी मंगनी
चंडीगढ़, 4 जुलाई। यहां पंजाब यूनिवर्सिटी में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसके पिता यूनिवर्सिटी में ही सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतका अमनदीप कौर की उम्र 26 साल थी। सबसे दुखद पहलू कि उसकी दो दिन बाद मंगनी होने वाली थी। जिसके चलते घर में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। वहीं, पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। अभी तक मौत की वजह नहीं पता चल पाई है। हालांकि एक सुसाइड नोट जरूर मिला है।
बताते हैं कि अमनदीप कौर ने ट्राइसिटी में ही एक संस्थान से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। साथ ही पढ़ाई के दौरान उसकी प्लेसमेंट हो गई थी। इसके बाद वह नामी कंपनी में नौकरी कर रही थी। रात को वह अपने कमरे में जाकर सो गई थी। सुबह पता चला कि उसने फंदा लगाकर जान दी है। उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने किसी को जिम्मेदारी नहीं ठहराया। उसके एकाएक आत्महत्या कर लेने से परिजन भी सदमे के साथ हैरान हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।
———-