चंडीगढ़ में 5 जुलाई को वन महोत्सव के तहत एक लाख पौधे लगाने की मुहिम शुरु करेंगे यूटी प्रशासक कटारिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सिटी ब्यूटीफुल को और खूबसूरत बनाने की पहल, इस मानसून में 5 लाख पौधे लगाने का टारगेट

चंडीगढ़, 4 जुलाई। यूटी प्रशासन शनिवार 5 जुलाई को अब तक का सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान शुरू करने वाला है। इसकी शुरुआत सैक्टर-एक के राजेंद्रा पार्क से होगी। जहां प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 11000 पौधे लगाने की मुहिम का रस्मी-उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को शहर में कुल 253 साइट्स पर एक लाख पौधे लगाए जाने हैं। साथ ही स्कूली बच्चों को पौधा लगाने पर क्यूआर कोड वाला सार्टिफिकेट मिलेगा। जिसे 20 साल बाद भी स्कैन कर बच्चे देख पाएंगे कि उनका लगाया पेड़ कितना बड़ा हो गया। वन विभाग का खास फोकस इस बार स्कूल और कॉलेज पर है। इसके लिए सभी स्कूलों से लिस्ट मांगी गई थी कि उनके कैंपस में कितनी जगह है और कितने पेड़ लगाए जा सकते हैं।

इसके अलावा सीआईआई व कंपनियों से संपर्क किया, ताकि वे अपने सीएसआर फंड से पौधे लगाएं।

यह पौधारोपण अभियान कितना बड़ा होगा, इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि 24 जगह प्रशासक कटारिया खुद जाएंगे। पर्यावरण विभाग के सचिव मनदीप सिंह बराड़ के मुताबिक मानसून के खत्म होने तक इस बार 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। यहां बता दे कि चंडीगढ़ का वर्तमान में 51.5 फीसदी ट्री-कवर है।

————-

Leave a Comment