पंजाब 3 जून। होशियारपुर में टांडा में सुबह एक घर की छत गिर गई। इसके मलबे में दब कर एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। छत गिरने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर अभी कार्रवाई को शुरू किया है। घटना टांडा में सुबह 5.30 बजे के करीब घटी। मरने वालों की पहचान शंकर कविता व शिवानी के तौर पर हुई है। मृतक शंकर की पत्नी प्रियंका ने बताया कि वे मजदूरी का काम करते हैं। यहां आकर उन्होंने घर किराए पर लिया था। सुबह वह 5 बजे उठ गई थी और उनकी छोटी बेटी भी साथ उठी। तकरीबन 5.30 बजे वह सीढ़ियां चढ़ रही थी, तभी छत गिर गई। परिवार अंदर सो रहा था, जो मलबे में दब गया। आसपास के लोगों ने तुरंत आकर उन्हें मलबे से निकाला।
पड़ोसी ने की रात की तोड़फोड़
मृतक कर पत्नी प्रियंका ने आरोप लगाया है कि रात 11.30 बजे पड़ोसी ने दीवार पर हथोड़े चलाए थे। जिससे उनके घर की एक स्लैब भी गिर गई। उन्होंने इसका विरोध भी किया था। जिसके बाद सुबह ये घटना घट गई। प्रियंका ने सरकार से उसकी आर्थिक मदद करने व बच्चियों के भविष्य के बारे में सोचने की बात कही है।