लुधियाना 2 जून। लुधियाना के हलका वेस्ट में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा द्वारा रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की गई थी। आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान की और से चुनाव से पहले हलका वासियों को वादा किया था कि अगर संजीव अरोड़ा जीते तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। जिसके चलते अब वीरवार को संजीव अरोड़ा द्वारा मंत्री पद की शपथ ली जाएगी। चर्चा है कि उन्हें इंडस्ट्री या लोकल बॉडी मीनिस्टर बनाया जा सकता है। वहीं आप सरकार का 3 साल में यह सातवां मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इस दौरान कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की संभावना है। पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं।
राज्यसभा में किसकी होंगी एंट्री, सस्पेंस बरकरार
वहीं बता दें कि संजीव अरोड़ा पहले राज्यसभा मेंबर थे। लेकिन मेंबर रहने के दौरान उनकी और से विधानसभा चुनाव लड़े। जीतने के बाद अरोड़ा द्वारा अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया है। अब पंजाब के लोगों में सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर राज्यसभा में अब किसकी एंट्री होगी।