मान के आरोप पर आशु ने किया तीखा पलटवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सीएम भगवंत को पूर्व मंत्री आशु ने दी नसीहत, जिनके घर शीशे के हों, वो दूसरों के यहां पत्थर नहीं फेंकते

लुधियाना 18 मार्च। यहां लुधियाना वैस्ट हल्के में विधानसभा उप चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्मा चुका है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जिनके हक में पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दो दिन लगातार प्रचार में जुटे रहे। इसी दौरान सीएम मान ने सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर जोरदार सियासी-हमला कर दिया।

यहां काबिलेजिक्र है कि आशु हल्का वैस्ट से ही लगातार दो बार विधायक रहने के साथ कांग्रेस सरकार के मंत्री भी रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक उनको इस सीट से अपना कैंडिडेट घोषित नहीं किया है। इसके बावजूद सीएम मान ने आशु पर सीधे गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार के मामले में उन पर हमला बोल दिया। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा पलटवार किया।आशु ने सीएम मान पर आरोप लगाया कि वह तथ्यात्मक रूप से गलत दावे कर रहे हैं। आशु ने तंज कसा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जमानत पर हैं। सीएम मान ने झूठ बोला कि मुझे किसी ‘अन्य’ मामले में जमानत मिली है।

उन्होंने कहा कि मान ने स्वीकार किया है कि उनके खिलाफ बदले की भावना से मामला दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज मामले में हाईकोर्ट ने ना केवल मुझे जमानत दी है, बल्कि मेरे खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा दर्ज कराए मामले को भी रद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि जैसे मैं हाईकोर्ट से बेदाग निकला, वैसे ही मैं जनता की अदालत में भी बेदाग निकलूंगा। उन्होंने आगे कहा कि समय बताएगा, इंतजार करें। उन्होंने मान से पूछा कि केजरीवाल भी जमानत पर बाहर हैं। दिल्ली की एक अदालत ने पहले ही सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने के लिए उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। जो लोग कांच के घरों में रहते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। बात निकलेगी तो दूर तलाक जाएगी।

——–

Leave a Comment