कुदरती-कहर : हरियाणा के कई जिलों में बारिश, नूंह में घर गिरा, लड़की की मौत, 2 बच्चे जख्मी

कुदरती-कहर : हरियाणा के कई जिलों में बारिश, नूंह में घर गिरा, लड़की की मौत, 2 बच्चे जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जनजीवन अस्त-व्यस्त, यमुनानगर की शुगर मिल में घुस गया पानी, हजारों क्विंटल चीनी और मशीनरी खराब

हरियाणा, 30 जून। सूबे के सात जिलों में सोमवार को तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, हिसार, गुरुग्राम और चरखी दादरी में बारिश के चलते हालात गंभीर दिखे। जबकि हरियाणा के और कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

जानकारी के मुताबिक नूंह में बीती रात एक घर गिर गया। जिसके नीचे दबकर 13 साल की लड़की की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें 5 और 3 साल के बच्चों की हालत गंभीर होने की वजह से रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया। इसी तरह यमुनानगर में रविवार देर रात हुई बारिश के कारण नाले ओवरफ्लो हो गए। जिससे पानी सरस्वती शुगर मिल में घुस गया। गोदाम में रखी 80 हजार क्विंटल से अधिक चीनी और मशीनें खराब हो गईं।

बारिश से अब तक प्रदेश में यह चौथी मौत है। इससे पहले कुरुक्षेत्र में छत गिरने से महिला, पंचकूला में बरसाती नाले में बहने से 9 साल की लड़की और फरीदाबाद में करंट से महिला की मौत हो चुकी है।

———-

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’: 169वें दिन पंजाब पुलिस ने 286 जगहों पर छापेमारी की; 57 ड्रग तस्कर गिरफ्तार अभियान में 42 एफआईआर दर्ज, 461 ग्राम हेरोइन और 31 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद ‘नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 45 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया