राहत : भीषण गर्मी के दौरान हरियाणा के करीब दस जिलों में बारिश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

आफत : भारी बारिश से कुरुक्षेत्र में छत गिरने से दंपती जख्मी, एक की मौत, कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

हरियाणा, 29 जून। सूबे के सभी 22 जिलों में रविवार को मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की थी। हालांकि राज्य के करीब दस जिलों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि भारी बारिश की वजह से कुरुक्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से दपंती घायल हो गए। वहीं, कई जिलों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

जानकारी के मुताबिक रविवार को हिसार, पानीपत, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग ने हरियाणा के सभी जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था। रविवार को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में बारिश से मकान की छत गिर गई। जिससे नीचे सो रही महिला सोमा देवी (55) की नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि उनके पति मिया राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बहू पूनम देवी ने बताया कि छत गिरने की घटना सुबह 6 बजे हुई। जोरदार आवाज होने पर पड़ोसियों को पता चला। उन्होंने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।

मौसम विभाग का अलर्ट :

हरियाणा में सोमवार 30 जून को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि कुछ जिलों मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। एक जुलाई को पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों में हल्की और तेज बारिश होगी।

————-

Leave a Comment