समानता की भावना से सरकार कर रही है विकास कार्य : विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गांव भंडारी में हुआ विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का जोरदार स्वागत

आने वाले समय में विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

 

चंडीगढ़, 16 मार्च- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि विगत 10 सालों में भाजपा की सरकार में जिस तरह से समानता पर जोर देकर विकास कार्य किए गए हैं, यह विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे भी चलते रहेंगे।

विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार रविवार को जिला पानीपत के गांव भंडारी में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे।

समारोह में उपस्थित ग्रामीणों ने  मंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत और अभिनंदन भी किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित इसराना विधानसभा में भी विकास कार्यों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो निर्णय लिए हैं वे ऐतिहासिक हैं। इन निर्णयों से प्रधानमंत्री ने साबित कर दिया है कि देश और देश की जनता की सेवा ही उनके लिए सर्वापरि है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, देश की जनता उसे पूरा करने में अपना भरपूर सहयोग देगी। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास का जो खाका तैयार किया गया है। उससे हरियाणा प्रदेश उन्नति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पिछले 10 साल का कार्यकाल विपक्ष के 60 सालों पर भारी हैं। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बौखलाया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की विदेशों में तारीफ हो रही है।

श्री पंवार ने कहा कि विकास के मामले में देश ने जो तरक्की की है वह किसी से छिपी नहीं है। पहले विकास केवल कागजों में होता था लेकिन भाजपा सरकार जब से आई है भाजपा ने धरातल पर विकास किया है।

Leave a Comment