जुमे की नमाजद और होली खेल रहे दो समुदाय आपस में भिड़े, जमकर चली ईट-पत्थर व बोतलें, 12 लोग जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 15 मार्च। जूम होटल के पास मियां मार्केट में होली और जुमे के दिन मुस्लिम समुदाय और हिंदु समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर और बोतलें बरसाई। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई और मस्जिद की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। इस दौरान इलाका निवासियों समेत 12 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। हालांकि मामले की सूचना मिलने पर एडीसीपी पीएस विर्क, एसीपी जसविंदर सिंह, थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। वहीं पुलिस द्वारा एक दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी सभी हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर उनकी तलाश की जा रही है। दोनों समुदाय के लोगों द्वारा एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

नमाजद के दौरान किया हमला

मुस्लिम समुदाय के नेता मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि बिलाल मस्जिद में दोपहर 1 बजे जुमे की नमाज अदा हो रही थी। इस दौरान शरारती तत्वों ने मस्जिद के बाहर हुड़दंगबाजी की। इसके बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे दोबारा नमाज अदा की जा रही थी। उस दौरान शरारती तत्वों की भीड़ ने मस्जिद पर हमला कर दिया। मस्जिद और नमाजियों पर पत्थरों के साथ शीशे की बोतलें बरसाई गईं। इसमें समुदाय के 6 से 7 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है।

पुलिस के सामने ही पीटते रहे

वहीं हिंदु समुदाय के सुखदेव सिंह ने बताया कि होली हमारा त्योहार है। पुलिस द्वारा खुद ही डीजे बंद करवा दिए गए थे। इस दौरान मस्जिद की तरफ से ईट फेंकी गई। जिसके बाद यह विवाद शुरु हुआ। हालांकि पुलिस ने जबरन होली मना रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि पुलिस के सामने ही दूसरे समुदाय के लोग उन्हें पीटते रहे। पुलिस एक पक्ष की बात न सुनकर दोनों पक्षों की बात सुने।

कुछ लोगों को हिरासत में लिया

वहीं डीएसपी जसविंदर सिंह का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं कि आखिर किसने पहले विवाद शुरु हुआ। मुस्लिम समुदाय द्वारा अपना पक्ष रखा गया है, लेकिन दूसरी तरफ से कोई पक्ष रखने वाला नहीं है। जिसके चलते फुटेज देखकर लोगों को नामजद किया जाएगा। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Comment