आरोप, नोटिस के बदले बुजुर्ग से 50 हजार की रिश्वत मांगी, सीबीआई ने लिया एक्शन ट्रैप लगा
चंडीगढ़ 15 मार्च। हरियाणा में करप्शन खत्म करने के नाम पर दोबारा सत्ता में आई भाजपा सरकार बड़े सवालिया घेरे में है। दरअसल रिश्वतखोर, घपले-घोटाले करने वाले अफसर कतई खौफजदा नहीं हैं। अब रोहतक जिले में सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में इनकम टैक्स के अफसर को ही अरेस्ट कर लिया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी अधिकारी ने नोटिस के संबंध में रुपयों की मांग की थी। सीबीआई टीम उसे काबू कर साथ ले गई। आयकर अधिकारी की पहचान हेमंत नैन के रूप में हुई। जिसने दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस के 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति से 50 हजार रुपए रिश्वत ली थी। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने को नकली नाम संजय कुमार बताया था। आरोपी पर 9 मार्च को मामला दर्ज किया था।
यह था पूरा मामला :
शिकायतकर्ता की बेटी ने बताया कि उसके पिता के पास 5 फरवरी को नई दिल्ली में आयकर विभाग से संजय कुमार नामक व्यक्ति का वॉट्सऐप कॉल आया था। कॉलर ने कहा कि एक करोड़ रुपए के लिए एक मांग नोटिस जारी होने वाला था, जिसके लिए आरोपी ने रिश्वत की मांग की। आरोपी ने 5 लाख रुपए रिश्वत की मांगी, बाद में 2 लाख रुपए में मामला तय हो गया। इसमें से 50 हजार रुपए दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस में लिए। वहां सीबीआई ने जाल बिछा आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनको को वित्तीय वर्ष 2019-20 और मूल्यांकन वर्ष 2020-21 के लिए आयकर विभाग से एक नोटिस मिला था। उन्होंने 28 जनवरी को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी पक्ष रख दिया था। इसके बाद 5 फरवरी को वॉट्सऐप कॉल पर रिश्वत की मांग की गई।