अंबाला : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी हालचाल जानने को पहुंचे मंत्री अनिल विज के घर

अंबाला : हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी हालचाल जानने को पहुंचे मंत्री अनिल विज के घर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

विज पांव में फ्रैक्चर होने की वजह से बेड-रैस्ट में हैं

अंबाला, 21 जून। शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अंबाला कैंट पहुंचे। उन्होंने यहां सूबे के ऊर्जा, मंत्री अनिल विज के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री को मंत्री अनिल विज ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। यहां काबिलेजिक्र है कि विज के पैर में फ्रैक्चर हो जाने की वजह से डॉक्टर ने उनको बेड-रैस्ट की सलाह दी है। उनसे मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री के शास्त्री कॉलोनी पहुंचने पर मंत्री अनिल विज के भाई राजिंद्र विज, कपिल विज के अलावा रिटायर विंग कमांडर एसडी विज, गौरव विज, शुभम विज व अन्य परिवार सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

मंत्री अनिल विज को लगभग एक माह पहले पांव में चोट लग गई थी। चोट की परवाह किए बिना उन्होंने निरंतर विकास कार्यों का जायजा लिया और चंडीगढ़ सचिवालय व अन्य स्थानों पर अपने विभाग की बैठकों में वह सक्रिय तौर पर हिस्सा लेते रहे। पांव में दर्ज के बावजूद उन्होंने अंबाला छावनी में बाढ़ प्रबंधों का लगातार सात घंटे तक जायजा भी लिया और जिला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

————

 

Leave a Comment