मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। राज्यभर में अभूतपूर्व उत्साह और जनभागीदारी के साथ एक बड़ा सामूहिक आयोजन होने जा रहा है और लगभग 20 लाख से ज्यादा लोग एक साथ योग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने के सपने को पूरा करने में ऋषि-मुनियों द्वारा दी गई प्राचीन योग पद्धति आधारशिला का काम करेगी। वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा और योग इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इसलिए योग को विश्व के हर कोने तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की शुरुआत की गई और आज विश्व के अधिकतर देश योग को अपनाकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर ब्रह्मसरोवर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनके साथ योग गुरु स्वामी रामदेव, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, खेल विभाग के महानिदेशक एवं अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक बनने जा रहा है, जहां लगभग एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ नया कीर्तिमान स्थापित होने की संभावना है। समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव विशेष तौर पर योग करवाएंगे। ब्रह्मसरोवर परिसर को 64 सेक्टरों और मेला ग्राउंड को 37 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में 1 हजार प्रतिभागी योग करेंगे। योग कार्यक्रम से सभी प्रतिभागियों को जोड़ने के लिए 31 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, इनमें से 20 ब्रह्मसरोवर परिसर में और 11 मेला ग्राउंड में स्थापित की गई हैं। इस राज्य स्तरीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को भी लाइव प्रसारण के माध्यम से सुनाया जाएगा।

हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं। इसके लिए एक पोर्टल बनाया गया है, जिस पर नागरिकों ने योग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। लगभग 20 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करवाकर जनभागीदारी का प्रमाण दिया है, जो आज प्रदेशभर में अलग-अलग जगह आयोजित कार्यक्रम में योग कर रहे हैं। प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक योग दिवस की तैयारियों ने सामाजिक जागरूकता का नया उदाहरण पेश किया है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवा क्लबों ने पूरे मनोयोग से इसमें भाग लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमारे लिए गौरव और गर्व का दिन है। इसको हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। योग गुरु स्वामी रामदेव के सान्निध्य में योग करना, इस दिन को और अधिक महत्वपूर्ण बना रहा है। हर व्यक्ति जब योग के साथ जुड़ता है तो सभी बीमारियां दूर भाग जाती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वन अर्थ वन हेल्थ थीम निर्धारित की है, जिसको आगे बढ़ते हुए हमने प्रदेश में योग युक्त नशा मुक्ति हरियाणा जोडक़र लागू किया है। इस थीम पर चलते हुए सभी नागरिक अपने आप को नशा से बचाए। साथ ही प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाना है। नशा एक कुरीति है, जो किसी भी राष्ट्र के विकास में बाधा उत्पन्न करती है। आज के दिन को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, एक जीवन शैली है। हरियाणा को स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित बनाने में इसका अहम योगदान है, इसलिए हम सभी अपने जीवन में योग को अवश्य अपनाएं और अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सर्व मानव जाति को कर्म व योग का संदेश देने वाले श्रीकृष्ण की भूमि कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर पहुंचकर योग करके ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और योग दोनों ही हमारे गौरव हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं योगी, निरोगी, स्वाभिमानी, सबके सहयोगी और हरियाणा के लिए उपयोगी हैं। सदा प्रसन्न रहना एक योगी की पहचान होती है, जो मुख्यमंत्री के चेहरे पर हर समय रहती है। योग और कर्मयोग के कारण 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को विश्व भर में योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दिन विश्वभर को कुरुक्षेत्र की पावन धरा से योग का ज्ञान, भक्ति, शक्ति और अध्यात्म के बारे में बताया जाएगा।

पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी का स्मरण बड़े पैमाने पर किया जाएगा: सोंड – पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग को कार्यक्रमों की परिकल्पना, योजना और आयोजन के लिए नोडल विभाग के रूप में नामित किया गया – मंत्री सोंद ने सफल कार्यान्वयन के लिए श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, बाबा बकाला और पटियाला में समीक्षा बैठकें पूरी कीं

पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी व कालका में लोगों को जल्द मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी व कालका क्षेत्र के 19 गांवों के कच्चे रास्तों को पक्का कर पेवर ब्लॉक की सड़कें बनाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश सड़कों के निर्माण और मुरम्मत में गुणवता का रखा जाए विशेष ध्यान – मुख्यमंत्री तय समय सीमा में विकास कार्यों को करवाया जाए पूरा

पंजाब बाढ़ सम्बन्धी किसी भी एमरजैंसी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार – डा. बलबीर सिंह प्रभावित क्षेत्रों में समय पर डाक्टरी सहायता यकीनी बनाने के लिए 438 आर.आर.टीज़., 323 मोबाइल मैडीकल टीमें और 172 ऐंबूलैंसें उपलब्ध – स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य समस्याओं सम्बन्धी रिपोर्ट करने और सहायता लेने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 डायल किया जाये – डा. बलबीर सिंह ‘हर शुक्रवार डेंगू ते वार’ मुहिम के चलते पंजाब में अब तक कोई मौत नहीं हुई लोगों को सिर्फ़ उबला या क्लोरीन वाला पानी पीने की अपील