एमपी संजीव अरोड़ा का ऐलान, लुधियाना में सड़कों के साथ ही खेल का बुनियादी ढांचा करेंगे मजबूत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना वैस्ट हल्के से विस उप चुनाव लड़ रहे अरोड़ा के ऐलान से खेल प्रेमियों और शहरी उत्साहित

लुधियाना 11 मार्च। विकासात्मक कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने शहर में सड़क और खेल के बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने का ऐलान किया है। उन्होंने शहर की सभी प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण के रेनोवेशन का ऐलान करते कहा कि मार्च महीने के अंत तक यह कार्य किया जाएगा।नगर निगम के जोन-डी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब एमपी अरोड़ा ने कहा कि युवाओं के बीच खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए शहर में मानक खेल बुनियादी ढांचे की भी स्थापना की जा रही है। इस मौके पर मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और नगर निगम कमिश्नर आदित्य देचलवाल भी मौजूद रहे। अरोड़ा ने कहा कि सड़कों की मार्किंग भी थर्मोप्लास्टिक पेंट से की जाएगी। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता ना हो।उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इनमें गुरु नानक स्टेडियम में एक बास्केटबॉल कोर्ट, राखबाग के पास एक टेबल टेनिस कोर्ट और ऑल-वेदर स्विमिंग पूल, एक बैडमिंटन कोर्ट और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा पक्खोवाल रोड पर इनडोर स्टेडियम को ठीक से चलाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। इसका समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नए विद्युत कनेक्शन, एलईडी स्क्रीन और अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। इनडोर स्टेडियम में खेल या किसी अन्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवेदन प्रक्रिया को भी सुव्यवस्थित किया गया है। सड़क निर्माण कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जा रहा है।

————-

 

 

Leave a Comment