रहें अलर्ट :  जाखल में लूटपाट करने वाला महिलाओं का गैंग सक्रिय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

घरों में घुसकर खुद को बताती हैं रिश्तेदार शातिर महिलाएं, बातों में उलझाकर करती हैं लूटपाट

हरियाणा, 18 जून। इन दिनों फतेहाबाद के जाखल एरिया में लूटपाट करने वाली महिलाओं का गैंग सक्रिय है। ये शातिर महिलाएं घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती हैं।

जानकारी के मुताबिक ऐसा मामला जाखल में सामने आया। जहां एक घर में घुसी दो महिलाओं ने अकेली महिला को बातों में उलझाकर उसके कानों की सोने की बालियां छीन लीं और फरार हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित महिला के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जाखल निवासी पीड़ित महिला संतोष कुमारी पत्नी लाभ सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर पर अकेली थीं। इस दौरान दो अनजान महिलाओं ने घर का दरवाजा खटखटाया। जब वो बाहर आईं तो महिलाओं ने खुद को दूर की रिश्तेदार बता बातों में उलझा लिया। इसी दौरान दोनों महिलाएं घर के गेट से अंदर घुस गईं। इसके बाद अचानक दोनों महिलाओं ने संतोष कुमारी के कानों से सोने की की बालियां खींचकर भाग गईं।

जब तक संतोष कुमारी ने शोर मचाया, तब तक दोनों महिलाएं फरार हो गई थीं। आसपास के लोगों ने बताया कि महिलाएं कार में सवार होकर आई थीं। जिनके साथ एक चालक भी था। लोगों ने बताया कि लूटपाट की ऐसी घटनाएं शहर में पहले भी घटित हो चुकी हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

———-

 

पंजाब सरकार ने उद्योग को सशक्त बनाने के लिए “उभरता पंजाब समाधान के लिए सुझाव” श्रृंखला शुरू की उद्योग क्रांति के तहत “उभरता पंजाब समाधान के लिए सुझाव” शीर्षक से पहला कार्यक्रम 19 अगस्त, 2025 को अमृतसर में आयोजित किया जाएगा

हरदीप सिंह मुंडियन ने नाहरपुर और नारोवाली गांवों में 1.11 करोड़ रुपये की नई जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया मान सरकार राज्य की 100% आबादी को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री विधायक रंधावा ने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री का आभार व्यक्त किया