पंजाब सेहत विभाग को मिली 46 नई हाईटेक एंबुलेंस, डिलीवरी किट भी रहेगी मौजूद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 13 जून। पंजाब में लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने 46 नई अति-आधुनिक एंबुलेंस सेहत विभाग के बेड़े में शामिल की हैं। सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने इन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन एंबुलेंस में बेसिक लाइफ सपोर्ट और जीपीएस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।उन्होंने यह भी बताया कि समाना में हुए सड़क हादसे में कैंटर और स्कूल बस की टक्कर हुई थी, जिसमें सात बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई थी। अब उन सात बच्चों की स्मृति में सात एंबुलेंस समर्पित की गई हैं। ये एंबुलेंस समाना क्षेत्र में ही तैनात की जाएंगी।

समय सीमा निर्धारित

एंबुलेंस के लिए समय सीमा तय की गई है। शहरी क्षेत्रों में 10 से 12 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 मिनट के भीतर एंबुलेंस लोगों तक पहुंचेगी। इनमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि आपातकालीन समय में लोगों को तुरंत सहायता मिल सके। हालांकि सेहत मंत्री का दावा है कि पूरे देश में उनका रिस्पांस टाइम सबसे बढ़िया है।

हर जिले को मिलेगी एंबुलेंस

इन एंबुलेंस में से पटियाला को 11, लुधियाना को 4 और फतेहगढ़ साहिब को 3 एंबुलेंस दी जाएंगी। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार सभी जिलों में इनका संचालन किया जाएगा। अब कुल 371 एंबुलेंस पूरे पंजाब में लोगों की सेवा के लिए रहेगी।

ऑक्सीजन का रहेगा इंतजाम

एबुलेंस में एंबु बैग, ऑक्सीजन, इमरजेंसी दवाएं और अन्य अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा, एंबुलेंस में डिलीवरी के लिए विशेष किट का भी प्रबंध किया गया है। सेहत मंत्री ने कहा कि अक्सर यह खबरे आती थी ग्रामीण एरिया से जब महिलाओं को लाया जाता था, तो रास्ते में इस तरह की खबरें आती थी। ऐसे में इस बार इंतजाम किया गया गया।

पंजाब में बाढ़ प्रभावित सभी मंडियों को बहाल करने के लिए 5 दिवसीय गहन अभियान • गुरमीत खुडियां ने जिला चिकित्सा अधिकारियों को 19 सितंबर तक सभी बाढ़ प्रभावित मंडियों को चालू करने का निर्देश दिया

शहरी स्थानीय निकाय स्वच्छता अभियान, पेयजल आपूर्ति और संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन सुनिश्चित करेंगे: डॉ. रवजोत सिंह * बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों में आज से दस दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू * संपत्तियों, सार्वजनिक परिसंपत्तियों या घरों, दुकानों सहित निजी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। * राहत एवं पुनर्बहाली प्रयासों के समन्वय के लिए आयुक्तों या कार्यकारी अधिकारियों की सहायता के लिए प्रत्येक शहर में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

बाढ़ क्षति आकलन और राहत कार्यों में सहायता के लिए नोडल अध्यक्ष और सदस्य नियुक्त: हरदीप सिंह मुंडियन पुनर्वास और आवश्यक सहायता के लिए 2303 बाढ़ प्रभावित गांवों की पहचान की गई राजस्व मंत्री ने डीसी और एसडीएम को नोडल प्रतिनिधियों को पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया