तापमान का कहर : सिटी ब्यूटीफुल में गर्मी फुल, जनजीवन प्रभावित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ में पारा 42.1 डिग्री रहा, बाजारों से लेकर सैर-सपाटे के पसंदीदा स्पॉट सुखना लेक पर सन्नाटा, ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़, 9 जून। गर्मी के कहर से फिलहाल सिटी ब्यूटीफुल के लोग भी बेहाल नजर आ रहे हैं। दोपहर होते ही शहर के बाजारों सहित सैर-सपाटे के पसंदीदा स्पॉट सुखना लेक पर सन्नाटा सन्नाटा पसर जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार शहर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा। बीते साल भी तामपान ने कई पुराने रिकार्ड तोड़े थे। तब जून में शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। इस बार भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए आशंका है कि शहर का तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। स्थिति यह है कि दोपहर में शहर के सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है, वहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से छटपटाने लगे हैं।

गत दिवस शहर में तापमान 42.1 तक पहुंचा था, जो सामान्य से करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अगले कुछ दिनों तक तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जून तक दिन और रात दोनों ही गर्म रहेंगे। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 13 और 14 जून को मौसम में बदलाव आने के आसार है। इस दौरान तेज बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है। हवाओं की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहने के आसार है।

————

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया