तबियत बिगड़ने के बाद हालत संभलने पर सोनिया गांधी शिमला से चंडीगढ़ पहुंच दिल्ली लौटीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दिग्गज कांग्रेस नेत्री सोनिया सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचीं, गत दिनों आई थीं बेटी व सांसद प्रियंका के फार्म हाउस

चंडीगढ़, 8 जून। दिग्गज कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी शिमला से वापस दिल्ली लौट गईं। वह पहले सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हुईं। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक कल उनकी सोनिया गांधी की तबियत खराब हो गई थी और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इसके बाद उनको रूटीन चैकअप के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया था। जहां उनकी सभी जांचें सामान्य पाई गईं, फिर डॉक्टरों ने उन्हें वापस भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में वह सेकंड ओपिनियन ले सकती हैं। हालांकि अभी वह पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी दो जून को ही शिमला आई थीं। वह यहां छराबड़ा में फार्म हाउस पर ठहरी हुई थीं। जबकि, उनकी बेटी व सांसद प्रियंका गांधी उनसे दो हफ्ते पहले ही यहां आ गई थीं। प्रियंका का शिमला से कुछ दूरी पर छराबड़ा में एक फार्महाउस है। यह घर पहाड़ी शैली में बनाया गया है। गांधी परिवार अक्सर गर्मियों में छुट्टियां मनाने के लिए यहां आता है।

———–

Leave a Comment