हेल्थ-अलर्ट : अगर आप हरियाणा जा रहे हैं तो बरतें एहतियात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फिलहाल हरियाणा में कोरोना मरीजों की तादाद बढ़कर 169 हो चुकी है, 24 घंटे में मिले 18 नए पॉजिटिव

हरियाणा, 8 जून। अगर आप हरियाणा आ रहे हैं तो सेहत के नजरिए एहतियात बरतें। यहां कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 18 नए केस सामने आए हैं।

जानकारी के मुताबिक इन नए केसों को मिलाकर राज्य में कोरोना के कुल 169 केस हो गए हैं। इनमें एक्टिव केसों की तादाद अब 102 हो गई है। हरियाणा के दो जिले कोरोना के मामलों में सबसे हॉट बने हैं। इनमें शामिल गुरुग्राम में केसों की संख्या 66 और फरीदाबाद में 52 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुग्राम में 10, फरीदाबाद में 3, हिसार में एक, पंचकूला में दो, झज्जर में एक और भिवानी में एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

हरियाणा में 24 घंटे में 471 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। सूबे की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का कहना है कि राज्य में अभी घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। सभी मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण दर्ज किए जा रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि सूबे में सिर्फ दो ही केस हास्पिटल में दाखिल हैं। अन्य मरीजों को घर में ही आइसोलेट किया गया है।

———-

Leave a Comment