चंडीगढ़ : दिल्ली के मंत्री सिरसा ने किए आप सुप्रीमो केजरीवाल पर सियासी हमले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब के सीएम मान पर भी खूब बरसे सिरसा, कसा तंज-अब तो किराएदार भी नहीं रहे केजरीवाल

चंडीगढ़ 6 मार्च। दिल्ली की बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यहां आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर सियासी-हमला बोला। साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी वार किए। इससे पहले सिरसा ने मोहाली में 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सजा मिलने को लेकर आयोजित समागम में हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर पहुंचने पर स्वागत किया। फिर उन्होंने मोहाली के फेज-5 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में माथा टेका

सिरसा ने कहा कि लोगों में चर्चा है कि पंजाब आ रहे केजरीवाल अब सीएम मान की छुट्‌टी करने की योजना बना रहे हैं। वह पंजाब से राज्यसभा में जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि खुद को दिल्ली का मालिक बताने वाले अब किराएदार भी नहीं रहे हैं। सिरसा ने दावा किया कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले ही मैदान में उतरेगी। पार्टी लोगों से सीधे जुड़ेंगे। हमारी कोशिश पंजाब जीतने की नहीं, बल्कि लोगों के दिल जीतने की है। उन्होंने केंद्र की बेजेपी सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर है। साथ ही इस मामले को हल करने की योजना चल रही है।

सिरसा ने कहा कि दिल्ली से भगोड़ा-दल (आप) भी यहां पर पहुंचा हुआ है। यह आपदा नाम की बीमारी है। दस साल तक दिल्ली को उजाड़ते रहे और कहते रहे कि हमारा मॉडल है। अब अपना मॉडल पंजाब लेकर आना है। यहां पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन घूम रहे हैं। साथ ही तंज कसा कि कल से विपश्यना के नाम पर 50 बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ियां, 100 कमांडो, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर एक और व्यक्ति, जो खुद को दिल्ली का मालिक बताता था, यहां पहुंचा है।

उन्होंने पंजाब की मान सरकार पर तंज कसा कि तीन साल से सरकार सो रही सरकार अब नशा-तस्करों पर वार करने में जुट गई। अब केजरीवाल को मसीहा के रूप में पेश करना है। यह आप की नीति है, जिसे दिल्ली के लोगों ने ठुकरा दिया है। अब पंजाब की बारी है। साथ ही कहा कि किसानों से विनती है कि जिद करने की बजाए सार्थक हल निकालें।

————–

Leave a Comment