लुधियाना वैस्ट हल्का उप चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण के हक में सीनिय पार्टी नेताओं का दावा
लुधियाना, 8 जून। कांग्रेस से लुधियाना वैस्ट हल्के के उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार भारत भूषण आशु का प्रचार भी जोरदारी से चल रहा है। उनके हक में जनसंपर्क अभियान में जुटे पार्टी के सीनियर नेताओं ने दावा किया कि आशु को प्रचार मुहिम के दौरान तेजी से बढ़त मिल रही है।
इसी बीच कुलवंत सिंह कांति, रणजीत सिंह कन्नू, प्रेम सिंह, बिंदर सिंह बिंदु, तोता सिंह, गुरजीत, सरदार सिंह, बिंदर सिंह व अन्य प्रमुख हस्तियों ने कांग्रेस ज्वाइन की। पार्टी के विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक राणा गुरजीत सिंह, पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी, पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया इस अवसर पर मौजूद रहे।
चुनाव प्रचार प्रभारी राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। कांग्रेस पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और हमेशा देश की एकता व अखंडता के साथ प्रदेशके विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने भी कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का धन्यवाद किया और अपील की कि सभी कार्यकर्ता और नेता आशु के चुनाव प्रचार में कड़ी मेहनत करें और उनको जिताकर फिर से विधानसभा में भेजें। साल 2027 में कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी।
——–