लुधियाना 6 मार्च। ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इंडिया) एपीएमए, लुधियाना ने वीरवार को पदाधिकारियों के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की। ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इंडिया) के अध्यक्ष गुरपरगट सिंह काहलों ने चार दशकों से अधिक समय से लंबित इस मुद्दे को हल करने के लिए ऐतिहासिक वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना शुरू करने के लिए राज्य सरकार को तहे दिल से धन्यवाद दिया। जिससे लुधियाना के छोटे उद्योगपतियों को लंबे समय से प्रतीक्षित राहत मिली है। एपीएमए के अध्यक्ष गुरपरगट सिंह काहलों ने ओटीएस योजना की वकालत करने के लिए संसद सदस्य संजीव अरोड़ा को धन्यवाद दिया। उन्होंने संजीव अरोड़ा ने पंजाब सरकार को पूर्ण समर्थन और उद्योग को भविष्य में समर्थन का आश्वासन दिया। बैठक में सदस्य गुरप्रीत सिंह उपाध्यक्ष, दलजीत सिंह महासचिव, सोहन सिंह वित्त सचिव एपीएमए, अर्जन सिंह, अमीर चंद उपस्थित थे।
