टैक्सी चलाने का काम करता था जंड गांव का इंदरपाल, डेढ़ साल पहले गया था कनाडा
लुधियाना, 7 जून। खासतौर पर पंजाबियों में विदेश जाकर दौलत कमाने की चाह जानलेवा भी साबित हो रही है। अब दुखद खबर कनाडा से सामने आई हैं, जहां लुधियाना जिले के जंड गांव के नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान इंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। जो लुधियाना जिले के गांव जंड का रहने वाला बताया जा रहा है। बताते हैं कि इंदरपाल कनाडा में टैक्सी चलाता था। वारदात के वक्त जब उसने घर के बाहर आकर टैक्सी पार्क ही की थी कि अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर उस पर गोलियां चलाई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत
जानकारी अनुसार इंदरपाल करीब डेढ़ वर्ष पहले कनाडा के एडमंटन में गया था। वहां वह टैक्सी चलाने का काम करता था। उसकी पत्नी गर्भवती है और उसने अपनी पत्नी को वर्क परमिट पर वहां बुलाया था। वहां वह अपनी पत्नी और महज आठ साल की बेटी के साथ रहता था। इस दर्दनाक हादसे से उसका घर उजड़ गया।
————