लुधियाना वैस्ट उप-चुनाव : आप के स्टार प्रचारकों की सूची  में आधी आबादी ‘साधने’ को सुनीता केजरीवाल, आतिशी भी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्रतिष्ठा का सवाल : आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के हक में केजरीवाल-मान समेत 40 धुरंधर नेता करेंगे प्रचार

लुधियाना, 6 जून। सभी प्रमुख दलों के साथ ही पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के लिए लुधियाना वैस्ट विधानसभा हल्के का उप-चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना है। लिहाजा पार्टी ने 40 स्टार प्रचारक इस चुनावी-मोर्चे पर तैनात किए हैं। आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के हक में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले से ही कदमताल कर रहे हैं।

मिसेज मान ने संभाला मोर्चा, आतिशी-सोनिया भी आएंगी :

यहां गौरतलब है कि आप के 40 स्टार प्रचारकों की जारी सूची में पार्टी-सुप्रीमो केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल

भी शामिल हैं। आधी आबादी यानि महिला वोटरों को साधने के लिए सीएम मान की धर्मपत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने तो प्रचार मुहिम के लिए मोर्चा भी संभाल लिया है। उन्होंने बीती रात आप उम्मीदवार अरोड़ा के हक में जनसभा को भी संबोधित किया। स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली की पूर्व सीएम अतिशी और आप में शामिल हो चुकी पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान भी शामिल हैं। सियासी-जानकारों के मुताबिक महिला नेत्रियों के जरिए आप इस इलाके में आधी आबादी पर भी पूरी गंभीरता से फोकस कर रही है।

कई तेजर्रार प्रवक्ता भी करेंगे प्रचार :

आप के स्टार प्रचारकों में तेजतर्रार सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा, डॉ.संदीप पाठक, आप के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा के अलावा सूबे के कई मंत्री व विधायक भी शामिल हैं। कुल मिलाकर आप की चुनावी-टीम के आक्रमक तेवरों से विपक्षी पार्टियों में बेचैनी का माहौल बताया जा रहा है।

————

 

Leave a Comment