जगरांव में किसानों ने मुख्यमंत्र5 मान के पुतले फूंक किए रोष मुजाहिरे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

चंडीगढ़ कूच से पहले किसान नेताओं की धरपकड़ से गर्माया माहौल

जगरांव 4 मार्च। आंदोलित किसानों द्वारा चंडीगढ़ में 5 मार्च को पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान करने के बाद मंगलवार तड़के ही बड़ी पुलिस कार्रवाई हो गई। पंजाब के दूसरे जिलों की तरह यहां भी किसान नेताओं को नजरबंद और अरेस्ट करना शुरू कर दिया गया।

जिससे भड़के किसानों ने मंगलवार को यहां कई गांवों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंककर रोष मुजाहिरे किए। जानकारी के मुताबिक लुधियाना देहात पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज किसानों ने कलेर, अखाड़ा, देहड़का, हठूर समेत कई गांवों में विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता इंदरजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अकाली और कांग्रेस से भी ज्यादा अत्याचार किया है। पुलिस उन्हें भी पकड़ने आई थी, लेकिन वह बच निकले। उन्होंने कहा कि सरकार कितना भी दबाव बनाए, किसान डरने वाले नहीं हैं। चंडीगढ़ मोर्चा हर हाल में लगेगा और किसान अपना हक नहीं छोड़ेंगे। विरोध प्रदर्शन में सुखविंदर सिंह, हरनेक सिंह, बलदेव सिंह, हाकम सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

————

 

 

Leave a Comment