लुधियाना में सांसद अरोड़ा ने श्री दुर्गा माता मंदिर और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में मत्था टेका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राज्यसभा एमपी संजीव अरोड़ा ने मंदिर ट्रस्ट के अस्पताल को 3 लाख आर्थिक-सहयोग दिया

लुधियाना 4 मार्च। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने मंगलवार को महानगर के जगरांव पुल के पास स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेका। वह नजदीक स्थित गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में भी माथा टेककर आए।

यहां गौरतलब है कि सांसद अरोड़ा दिल्ली से वापस आए थे। जहां वह लुधियाना वैस्ट विधानसभा सीट से उप चुनाव के लिए `आप’ उम्मीदवार के रूप में अपने नाम की घोषणा के बाद संसदीय कार्य में व्यस्त थे। अरोड़ा ने मंदिर के ट्रस्टियों को मंदिर में स्थापित प्रत्येक मूर्ति के बारे में वहां पूजा-अर्चना करने आने वाले नई पीढ़ी के भक्तों को संक्षिप्त जानकारी प्रदान कर कुछ सुझाव दिए।

अरोड़ा ने मंदिर परिसर में स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को बहुत मामूली शुल्क पर प्रदान की जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा। इस अवसर पर उन्होंने इस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए एमपीलैड फंड से 3 लाख रुपये का अनुदान दिया।

इसके बाद उन्होंने लुधियाना स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब का दौरा किया और मत्था टेका। अरोड़ा ने श्री दुर्गा माता मंदिर और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में लुधियाना और लुधियानवियों की बेहतरी और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लुधियाना और राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए और अधिक शक्ति भी मांगी।

————-

Leave a Comment