मुख्यमंत्री मान से मिले एमपी अरोड़ा, कारोबारियों की समस्याओं पर चर्चा की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा लुधियाना वैस्ट सीट विस चुनाव में हैं आप उम्मीदवार

चंडीगढ़ 3 मार्च। पंजाब सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान खासतौर पर इंडस्ट्रियल सिटी लुधियाना के उद्यमियों-व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एमपी ने सीएम से गहन चर्चा की।

जानकारी के मुताबिक चर्चा में उद्योगपतियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को लेकर खास जोर दिया गया। इसके साथ ही उद्यमियों की अन्य समस्याओं पर गहनता से विचार किया गया। यहां काबिलेजिक्र है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पंजाब में भी सियासी-असर देखने को मिला। सूबे की मान सरकार की कार्यशैली में भी बदलाव आया है। सरकार की कोशिश जनता से सीधे जुड़ने की है।

दूसरी तरफ, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी साफ कर दिया है कि पंजाब के सीएम, मंत्रियों-विधायकों के जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शामिल होना है। ताकि लोगों का विश्वास जीता जा सके। इसके लिए वह लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और पंजाब के बारे में फीडबैक ले रहे हैं।

———–

Leave a Comment