प्रेम रावत ने जेके रोलिंग का बुक रीडिंग रिकॉर्ड तोड़ नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भारत में ‘एक से अधिक लेखकों के पुस्तक वाचन‘ में सबसे बड़ी श्रोता संख्या रही 1 लाख 33 हजार 234

नई दिल्ली 3 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय लेखक प्रेम रावत और भारतीय लेखक विपुल रिखी ने एक साथ सबसे बड़े ‘एक से अधिक लेखक पुस्तक वाचन’ का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यूपी के मिर्जापुर शहर में राज विद्या केंद्र द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 1 लाख 33,234 श्रोता की विशाल समूह को संबोधित किया।

यह संख्या जेके रोलिंग और कनाडा के दो लेखकों द्वारा वर्ष 2000 में बनाए 20,264 लोगों के पिछले रिकॉर्ड से लगभग 1,13,000 अधिक है। प्रेम रावत न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखक हैं और ‘स्वयं की आवाज’ जैसी चर्चित पुस्तक लिख चुके हैं। उन्होंने अपनी नई पुस्तक ‘श्वास : जीवन के प्रति जागरूक हों’ के अंश पढ़े। यह पुस्तक अंग्रेजी में पैन मैकमिलन और हिंदी में हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है। यह प्रेम रावत जी का तीसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले, उन्होंने 2023 में दो रिकॉर्ड बनाए थे।

उन्होंनें अपनी पुस्तक से पढ़ कर सुनाया कि श्वास आपके अंदर आती है और आप जीवित रहते हैं। जो शक्ति पूरे ब्रह्मांड में व्याप्त है, वही श्वास के रूप में आपके अंदर आती है और आपको जीवन देती है। जो अविनाशी और अनंत है। इस आयोजन में विपुल रिखी ने भी अपनी पुस्तक ‘ड्रंक ऑन लव : कबीर’ की रचनाओं की काव्यात्मक व्याख्या के अंश पढ़े। यह पुस्तक भी हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है। उन्होंने कबीर के इस दोहे का अनुवाद सुनाते कहा कि हर सांस में उसके नाम को याद करो, एक भी सांस व्यर्थ न जाने दो। कौन जानता है कि अगला पल आएगा या नहीं, अगली सांस मिलेगी या नहीं।

राज विद्या केंद्र और अंतर्राष्ट्रीय संगठन ‘वर्ड्स ऑफ पीस ग्लोबल’ के प्रवक्ता लोहित शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम दर्शाता है कि प्रेम रावत का संदेश शांति की ओर प्रेरित करने में कितना प्रभावशाली है, जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है।

लेखकों का परिचय : प्रेम रावत 1970 के दशक में एक बाल और युवा आइकन के रूप में शुरुआत करने वाले और बाद में शांति दूत एवं न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखक व गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक बने। मात्र 4 वर्ष की उम्र में उनका पहला भाषण प्रकाशित हुआ था। वह अमेरिका में रहते हैं, लेकिन वर्ष में 9 महीने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करते हैं। उनके व्याख्यानों पर आधारित पीस एजुकेशन प्रोग्राम 87 देशों में दिखाया जा रहा है। वह एक आविष्कारक, संगीतकार, कलाकार, फोटोग्राफर और कुशल पायलट भी हैं।

वहीं, विपुल रिखी एक लेखक, गायक, कवि, कथाकार और अनुवादक हैं, जो पिछले 10 वर्षों से कबीर और अन्य भक्ति-सूफी कवियों की मौखिक परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए हैं। वे कई कविता, कथा और अनुवाद पुस्तकों के लेखक हैं। उनकी प्रकाशित पुस्तकें काफी चर्चित रही हैं।

—————

Leave a Comment