दिग्गज नेताओं ने भी डाले वोट, युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी उत्साह
हरियाणा 2 मार्च। यहां 40 निकायों में रविवार को वोटिंग हुई। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू होकर शाम छह बजे तक चली। हालांकि दोपहर तक मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन उसके मतदाताओं में खासा जोश देखने को मिला।
यहां काबिलेजिक्र है कि 9 नगर निगम में मेयर पद के लिए 39 उम्मीदवार तो 5 नगर परिषदों में प्रधान पद के लिए 27 और 23 नगर पालिकाओं में प्रधान के लिए 151 उम्मीदवार मैदान में रहे। वहीं, वार्ड सदस्यों के लिए 2,330 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। चुनाव के लिए 55 लाख मतदाता अपने शहर की सरकार चुनेंगे। इनमें लगभग 27 लाख पुरुष, 24 लाख महिला व 184 अन्य मतदाता हैं। इनके लिए कुल 5,126 मतदान केंद्र बनाए गए।
बवानी खेड़ा के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दक्षिण कक्ष में बने वार्ड नंबर 11 के मतदान केंद्र की एक मशीन में गड़बड़ी आने से वोटरों में हड़कंप बच गया। नारनौंद नगर पालिका की सभी 16 बूथों पर शांतिप्रिय तरीके से मतदान चला। यहां महिला वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों के बाहर महिलाओं की खासी लंबी लाइन लगी हुई थीं। करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।
करनाल प्रेम नगर के पोलिंग बूथ पर 55 वर्षीय दिव्यांग सुरेश कुमार मतदान करने पहुंचे। उनके परिवार के लोग उन्हें पोलिंग बूथ तक लेकर आए थे। वहीं, कलानौर नपा चुनाव में बुजुर्ग महिला शरबती (85) को वोट डलवाने के लिए परिजन लेकर आए। यहां काबिलेजिक्र है कि दोपहर 12 बजे तक सिर्फ 14 फीसदी से ज्यादा मतदान हो सका था। रोहतक, गुरुग्राम और नूंह में मतदान के शुरुआत में ही ईवीएम मशीन के बिगड़ गई थीं। इससे इन जगहों पर मतदान की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। हालांकि बाद में नई मशीन स्थपित कर मतदान शुरू करा दिया गया था।
वहीं, राज्य के दिग्गजों ने अपने बूथों पर मतदान किया। पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में मतदान किया। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में मतदान किया। सबसे ज्यादा मतदान फतेहाबाद में 43 फीसदी, नारनौल में 39 फीसदी और कैथल में 35 फीसदी दर्ज किया गया था। वहीं, सबसे कम मतदान अंबाला में 10 फीसदी और करनाल में 11 फीसदी दर्ज हुआ। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पत्नी एवं नप की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा के साथ महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान किया।
कैथल में 95 वर्ष की शिशोदेवी ने मतदान किया। शिशो देवी इससे पहले 2005 में पार्षद रह चुकी है। उनके पौत्र उन्हे गोद में उठाकर पोलिंग बूथ तक लेकर आए।
————-