मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जिन कर्मचारियों के खिलाफ नशा तस्करी के पुख्ता सबूत, वो नौकरी से होंगे बर्खास्त,

नवीन गोगना

शिमला 01 मार्च :  नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े अभियान को लेकर प्रदेश की सुक्खू सरकार और सख्त हो गई है। जिन कर्मचारियों के खिलाफ नशा तस्करी के पुख्ता सबूत मिले हैं उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने नशा तस्करी रोकने के मद्देनजर यह कड़ा निर्णय लिया है। सीएम ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को कर्मचारियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।

 

शनिवार को शिमला में आयोजित एक अहम बैठक में मुख्यमंत्री ने डीसी-एसपी को साफ निर्देश देते हुए कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा न जाए।

 

नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री ने

प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने व नशाखोरी रोकने के लिए खुद कमान संभाली है। शिमला में इसे लेकर बैठक जारी है।

Leave a Comment