डेराबस्सी बार एसोसिशन चुनाव में विक्रमजीत प्रधान, राम धीमान उपप्रधान बने 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

डेराबस्सी 01 March : बार एसोसिएशन, डेराबस्सी के शुक्रवार को वोटिंग से हुए चुनाव में एडवोकेट विक्रमजीत सिंह दप्पर प्रधान चुने गए। उन्होंने सीधे मुकाबले में कुलजिदर सिंह संधू को 12 मतों से हराया। विक्रमजीत को 133 व कुलजिंदर को 121 वोट मिले। प्रधान बने विक्रमजीत सिंह पूर्व प्रधान एडवोकेट जसपाल सिंह दप्पर के ही बेटे हैं। बार एसोसिशन, डेराबस्सी के इतिहास में पहली बार पिता के बाद बेटा भी प्रधान बन सका है।

जानकारी मुताबकिक इस चुनाव में कुल 264 सदस्यों में से 254 ने मतदान में हिस्सा लिया। इस चुनाव में सबसे अधिक रिकार्ड 170 वोट बटोरकर एडवाेकेट राम धीमान उपप्रधान का चुनाव जीते। हालांकि उनका मुकाबला सीधा न होकर तिकोना था। उन्होंने सबसे अधिक 121 मतों के अंतर से जेबा परवीन को हराया। जेबा को 49 व विशाल गोयल को 36 वोट मिले। सचिव पद के लिए इंद्रपाल सिंह खारी 40 वोट से जीते। उन्हें 147 व कमलजीत वर्मा को 107 वोट मिले। महिला आरक्षित संयुक्त सचिव पद के लिए सीमा धीमान 54 वोट से जीतीं। उन्हें 152 व अंजना शर्मा को 98 वोट मिले। हरप्रीत सिंह सैनी 34 मतों से कैशियर चुनाव जीते। उन्हें 113, सोनिया को 79 और विपन कुमार को 62 वोट प्राप्त हुए। इस चुनाव में रिटायर्ड एसएचओ इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने अहम भूमिका निभाई। हफ्ते से वे शहर में डेरा डाले रहे जबकि पूर्व प्रधान अमरिंदर ननवा गुट भी खुलकर समर्थन में रहा। यह चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर हरबिदर सिंह, ऑब्जर्वर ललित सूद और एआरओ गुरप्रीत सिंह भट्टी, सुमित गोयल और जीएस सांभी के नेतृत्व में संपन्न हुए।

 

 

: बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के प्रत्याशी व समर्थक।

Leave a Comment