अब लिंक हाफमैन बुश कोच के साथ चला करेगी नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

नई रेलयात्रा व्यवस्था 14 को हावड़ा और 16 जुलाई को कालका से शुरु होगी, सुविधाएं बढ़ाएगा रेलवे

हरियाणा, 29 मई। रेल मंत्रालय ने महत्वपूर्ण फैसला किया है। कालका-हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस में नई सुविधाएं मिलेंगी। यह ट्रेन संख्या 12312/12311 अब एलएचबी यानि लिंक हाफमैन बुश कोच के साथ चला करेगी। यह नई व्यवस्था 14 जुलाई को हावड़ा से और 16 जुलाई को कालका से शुरु होगी।

जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में 22 एलएचबी कोच होंगे, जो पहले के 24 आईसीएफ कोच की जगह लेंगे। नेताजी एक्सप्रेस कालका से रात 23.55 बजे रवाना होती है और तीसरे दिन सुबह 8.05 बजे हावड़ा पहुंचती है। वापसी में यह हावड़ा से रात 21.55 बजे रवाना होती है और तीसरे दिन सुबह 3 बजे कालका पहुंचती है। अंबाला मंडल से मिली सूचना के अनुसार एलएचबी कोच एक प्रकार के आधुनिक कोच हैं, जो सुरक्षा व सुविधाओं के मामले में अव्वल हैं। कोच को अधिक सुरक्षित बनाने को डिजाइन किया गया।

इस कोच में आरामदायक सीटें उपलब्ध हैं। जो उच्च गति 160 किमी/घंटा तक के लिए डिजाइन हुए हैं और 200 किमी/घंटा तक जा सकते हैं।

———–

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किसानों को गन्ने का बकाया जल्द जारी करने का आश्वासन दिया गन्ना किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की ग्राम पंचायत जल आपूर्ति पंप ऑपरेटर एसोसिएशन, पंजाब पुलिस कोरोना योद्धाओं, स्वतंत्रता सेनानी उत्तरदायित्व संस्था और दंगा पीड़ित कल्याण सोसायटी के साथ भी बैठकें कीं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा के साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में की शिरकत एमएसएमई से ही आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति, युवा उद्यमी ही लिख सकते हैं विकसित भारत–विकसित हरियाणा की कहानी : नायब सिंह सैनी रोजगार उपलब्ध करवाने में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल