जगरांव के एसएसपी ने थानों का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पुलिस कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं एसएसपी डॉ.अंकुर गुप्ता ने

चरणजीत सिंह चन्न

जगरांव 28 फरवरी। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने थाना जोधां और सुधार का दौरा किया। उन्होंने थानों द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी देखा।

साथ ही एसएसपी ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं। थाने के पुलिस कर्मियों को थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के काम पहल के आधार पर किए जाएं। आम जनता को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। थाने में बुजुर्गों एवं महिलाओं की प्राथमिकता से सुनवाई की जाए। उनके कार्यों में आवश्यक सहायता प्रदान की जाए तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

————-

Leave a Comment