पंजाब सरकार की नशे विरोधी हाई पावर गठित कमेटी क्या आईवॉश ?
बहुचर्चित रीमा मर्डर केस के दोषी का सरपंच को धमकी – तुझे यह हरकत महंगी पड़ेगी
लुधियाना 27 फरवरी। लुधियाना पुलिस द्वारा शहर में तो नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चला दिए जा रहे हैं, मगर लुधियाना देहात के गांव नारंगवाल में सरेआम एक महिला तस्कर द्वारा आप सरकार के सरपंच मनजिंदर सिंह मनी ग्रेवाल को ओपन चैलेंज करते हुए कहा गया है कि वह खुलकर नशा बेचेगी, जिसमें हिम्मत है रोकने की तो रोककर दिखाओ और सरपंच तुने पांच साल निकालने है या नहीं। इस मामले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देख लगता है कि महिला द्वारा सरपंच को नहीं बल्कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को ओपन चैलेंज किया जा रहा है। वहीं वीरवार को पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ हाई पावर कमेटी गठित की है। जिसमें बकायदा मंत्रियों को चेयरमैन से लेकर मेंबर बनाया गया है। दूसरी तरफ लुधियाना में सरेआम ड्रग स्मगलरों द्वारा आम आदमी पार्टी के ही लीडरों को सरेआम चुनौती दी गई। सरपंच मनी ग्रेवाल का आरोप है कि नशा तस्कर महिला के रिश्तेदार बहुचर्चित रीमा मर्डर केस में सजा काटकर आए दोषी द्वारा भी सरपंच को धमकी दी गई है।
गांव में रोजाना 100 से 150 वाहन चालक आते हैं नशा लेने
सरपंच मनी ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि उनके गांव में 5-7 घरों द्वारा नशा बेचा जाता है। जिसमें उक्त महिला कुलबीर कौर सबसे आगे है। गांव में रोजाना 100 से 1500 वाहन चालक नशा लेने आते हैं। जिस कारण गांव की महिलाओं व लड़कियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। इसी वजह से उन्होंने गांव में 20-20 युवाओं के ग्रुप बनाकर पहरा लगाना शुरु किया और नशा लेने आने वाले लोगों को रोका। जिस कारण तस्करों का धंधा बंद हो गया है।
रीमा मर्डर केस में शामिल रहा महिला का परिवार
सरपंच मनी ग्रेवाल ने बताया कि धमकाने वाली महिला कुलबीर कौर व उसके परिवार पर पहले भी पर्चे दर्ज है। कुलबीर कौर खुद दो महीने पहले 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुई थी। एक महीना पहले वे जमानत पर आई थी। उसके पति बलवंत सिहं पर भी तीन मामले दर्ज है। जबकि उसका रिश्तेदार जसवीर सिंह उर्फ नीलू लुधियाना में 2005 में हुए बहुचर्चित रीमा मर्डर केस में शामिल था। उक्त केस में दोषी पाए जाने पर उसे 20 साल की सजा भी हुई थी। अभी 4-5 महीने पहले वे सजा पूरी करके आया है।
सरेआम बेचांगे नशा, जेहने रोकना रोक लवे
मनी ग्रेवाल ने कहा कि नशा खरीददारों पर गांव में आने से रोक लगने के चलते कुलबीर कौर द्वारा पहले उन्हें फोन पर धमकियां दी। जिसके बाद उसके पिता घर के बाहर बैठे थे। इस बीच कुलबीर के पति बलवंत ने आकर धमकाना शुरु कर दिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो कुलबीर ने उसे कहा कि असी सरेआम नशा बेचांगे, जेहने रोकना रोक लवे। मनी ने आरोप लगाया कि इस दौरान जसवीर उर्फ नीलू ने उसे धमकी दी कि यह चीज तुझे बहुत महंगी पड़ेगी।
सरकार व प्रशासन की पोल खोल रही महिला
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो ने सरकार व प्रशासन की खुद ही पोल खोलकर रख दी है। महिला सरेआम वीडियो में कह रही है कि वह कौन सा आज से नशा बेच रहे हैं, बहुत समय के बेच रहे हैं। कौन हमें रोक लेगा। जिससे साफ जाहिर है कि नशा खुलेआम बिकता है और पंजाब पुलिस दावे करते है कि वह नुकेल डाल रहे हैं। हालांकि मामले संबंधी कुलबीर कौर से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
पुलिस ने धमकियों का पर्चा कर की खानापूर्ति
मनी ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने मौके पर थाना जोधां पुलिस को फोन किया, लेकिन एएसआई सुरजीत सिंह ने कहा कि वह थाने में अकेले हैं, इस लिए आ नहीं सकते। फिर उन्होंने 112 पर शिकायत की और हलका गिल के विधायक जीवन सिंह संगोवाल के ध्यान में मामला लाया। एएसआई सुरजीत सिंह मौके पर आए और उल्ट उनके लोगों को ही बोलने लगे। फिर एसएचओ दविंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर बलवंत को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सिर्फ धमकियों का पर्चा दर्ज कर दिया। जिसकी मौके पर ही जमानत हो गई।
दो दिन बाद भी नहीं हुई रेड
मनी ग्रेवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा गांव में अन्य तस्करों के घरों पर रेड तो की जा रही है, लेकिन दो दिन बाद भी कुलबीर के घर पर रेड नहीं हो सकी है। मनी का आरोप है कि कुलबीर द्वारा हर तरह का नशा बेचा जा रहा है। अब गांव वाले नशे के खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं। उन्होंने नशे संबंधी कई वीडियो पुलिस को दे दी हैं।
नशा तस्करों की गांव में नहीं देगा कोई जमानत
आप विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि गांव में नशा बेचने वाले हर तस्कर पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए डीएसपी को सख्त निर्देश दिए हैं। महिला व अन्य तस्करों की गांव में कोई जमानत नहीं देगा। क्योंकि जमानत देने वाला खुद उतना ही जिम्मेदार होगा। चुन चुन कर तस्कर अरेस्ट होंगे।
जल्द एक्शन लिया जाएगा
एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा कि मामले में जल्द एक्शन लिया जाएगा। नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं एसएचओ दविंदर सिंह का कहना है कि जांच जारी है। जल्द गिरफ्तारी होगी।