हद हो गई : लुधियाना वैस्ट तहसील में एक दिन में ही 450 से ज्यादा रजिस्ट्री के लिए दे दिए अपाइंटमेंट !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इनमें 14 तत्काल रजिस्ट्री थीं, तहसीलदार छुट्‌टी पर, अफरातरफी के बाद डेहलों से बुलाई नायब तहसीलदार

लुधियाना 27 फरवरी। बीते दिनों फर्जी रजिस्ट्री मामले में सुर्खियों में आई लुधियाना वैस्ट तहसील फिर चर्चा में है। यहां वीरवार को 450 से ज्यादा रजस्ट्रियां करने के लिए अपाइंटमेंट दे दिए गए। उनमें से 14 रजिस्ट्रियां तत्काल वाली थीं, जिनकी 5 हजार रुपये एक्स्ट्रा-फीस अदा करनी होती है। उस पर तुर्रा ये कि तहसीलदार छुट्‌टी पर थे। जब दोपहर बाद तक रजिस्ट्री कराने वालों और उनके वकीलों ने हंगामा किया तो प्रशासन जागा।

सच्चा-यादव ने लगाए संगीन इलजाम :

मौके पर पहुंचे एक्टिविस्ट कुमार गौरव उर्फ सच्चा यादव ने इस मामले में संगीन इलजाम लगाए। उन्होंने रोष जताया कि तहसीलदार के छुट्‌टी पर होने के बावजूद 450 से ज्यादा लोगों को रजिस्ट्री के लिए अपाइंटमेंट दे दिए गए। फिर दोपहर बाद डेहलों से नायब तहसीलदार को रजिस्ट्रियां करने के लिए ड्यूटी पर भेजा गया। कुमार गौरव के मुताबिक किसी ने डिप्टी कमिश्नर को सूचित किया। तब डेहलों की नायब तहसीलदार को यहां भेजा गया। देर शाम तक वह भी थोड़ी ही रजिस्ट्रियां करा सकीं।

आम सरकार में आम लोग परेशान :

एक्टिविस्ट कुमार गौरव के मुताबिक एक डॉक्टर भी रजिस्ट्री कराने आए थे। जिनको विदेश सर्जरी करने जाना था। वीरवार को सैकड़ों रजिस्ट्रियां पैंडिंग रह गईं। शुक्रवार को भी 400 से ज्यादा रजिस्ट्रियों के अपाइंटमेंट दिए जा चुके हैं। ऐसे में सैकड़ों रजिस्ट्री की पेंडेंसी कैसे निपटेगी, यह समझ से परे है। उन्होंने रोष जताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में यह तो सीधे तौर पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस अव्यवस्था ही कहा जा सकता है।

———-

 

 

 

Leave a Comment