हरियाणा निगम चुनाव : कांग्रेस का बागियों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व विधायक समेत पांच नेताओं को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता

हरियाणा 27 फरवरी। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी के बागी नेताओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने पूर्व विधायक सहित पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि निगम चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं। इन रिपोर्टों की समीक्षा के बाद, पार्टी ने यह निर्णय लिया। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अनुशासनहीनता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। चुनावों के दौरान पार्टी लाइन से अलग जाकर काम करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पार्टी ने निष्कासित नेताओं के नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पर गाज गिरी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के प्रति वफादारी और अनुशासन सर्वोपरि हैं। जो भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। यहां काबिलेजिक्र है कि सूबे में निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के इस फैसले को पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और बागी नेताओं पर लगाम कसने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

————–

Leave a Comment