लड़की वालों ने 15 घंटे रोकी डॉक्टर दूल्हे की बारात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गुरुग्राम में 51 लाख, फॉर्च्यूनर मांगने का आरोप, 73 लाख में समझौता, रिश्ता तोड़ा

गुरुग्राम 27 फरवरी। यहां एक डॉक्टर दूल्हा के परिजनों पर दहेज में 51 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगने के आरोप से शादी समारोह में बवाब हो गया। जिससे लड़की पक्ष नाराज हो गया और उन्होंने बारात को करीब 15 घंटे तक रोके रखा। मामले को निपटाने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस और पंचायत में हुए फैसले के तहत वर पक्ष ने लगन में मिली कार और रकम लौटाई। साथ  ही 73 लाख रुपए कैश भी वापस लौटाया। वर पक्ष ने इतनी रकम जुटाने के लिए मौके पर ही जमीन और प्लाट को गिरवी भी रखना पड़ा। यह पूरा मामला जुडोला गांव का है। खेड़की दौला थाना पुलिस टीम के समक्ष दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। इसके बाद ही बारात में आए लोगों को जाने दिया गया।

उधर, लड़की पक्ष ने जान-माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत भी दी। लड़की के पिता के मुताबिक 23 फरवरी को बेटी का लगन भेजा गया। इसमें घरेलू सामान सहित दहेज में ब्रेजा गाड़ी दी थी। उनका आरोप है कि वार-फेर के दौरान एक करोड़ रुपए की डिमांड की गई।

बताते हैं कि शादी तोड़ने पर लड़का पक्ष को 73 लाख रुपए लड़की पक्ष को देने पड़े। लड़के पक्ष के पास रकम नहीं होने से उन्हें एक प्लॉट और मकान का एग्रीमेंट करना पड़ा। यह रकम मनोज यादव निवासी साढ़राणा ने देने की जिम्मेदारी उठाई। इसके एवज में लड़का पक्ष ने मनोज यादव को चार कनाल जमीन फाजिलपुर बादली और जुड़ोला स्थित 220 गज प्लॉट में दो मंजिला मकान गिरवी रखा।

पुलिस से की शिकायत मुताबिक लड़का मोहित एमबीबीएस कर चुका है। वर्तमान में निजी अस्पताल में काम कर रहा है। उधर, लड़की जूनियर बेसिक ट्रेनिंग यानि जेबीटी है। लड़की के पिता दिल्ली पुलिस में हैं। उसके मुताबिक बेटी के लिए डॉक्टर लड़का मिल रहा था, इसलिए उसने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया। मगर, अचानक लड़का पक्ष की डिमांड बढ़ गई।

वहीं पुलिस के अनुसार खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत गांव भांगरौला में लड़का व लड़की पक्ष के बीच कहासुनी होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता हो गया है।

————-

 

Leave a Comment