CBSE के आदेशों पर पंजाब में विवाद, गुरु रंधावा बोले- पंजाबी भाषा अनिवार्य हो, सिरसा ने कहा AAP नेता फैला रहे भ्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 27 फरवरी। सीबीएसई के आदेशों के बाद पंजाब में पंजाबी को लेकर शुरू हुए विवाद ने राजनीतिक रूप लेना शुरू कर दिया है। पंजाब में पंजाबी अनिवार्य करने को लेकर अब पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी आगे आए हैं। वहीं इस मामले में दिल्ली के कैबिनेट मिनिस्टर मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। पंजाब के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने पंजाबी भाषा को लेकर बड़ा बयान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा। गुरु रंधावा ने कहा कि पंजाब में पढ़ने वाले हर छात्र के लिए पंजाबी भाषा अनिवार्य होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी बोर्ड में पढ़ता हो। गुरु रंधावा ने कहा, यह हमारी शान और पहचान है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन पंजाबी हमारी संस्कृति और जड़ें हैं। मेरा पूरा अस्तित्व मेरी भाषा और पंजाबी गीतों की वजह से है। उन्होंने खुद को “हमेशा एक गर्वित ग्रामीण, गर्वित पंजाबी और गर्वित भारतीय” बताते हुए कहा कि पंजाबी भाषा को बढ़ावा देना सभी की जिम्मेदारी है।

सिरसा का AAP-अकाली लीडरों पर पलट वार

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि CBSE ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि विषयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वेबसाइट पर दी गई सूची केवल संकेतात्मक है। पंजाबी भाषा की परीक्षा शामिल की जाएगी और दो-बोर्ड परीक्षा प्रणाली में सभी वर्तमान विषय जारी रहेंगे। AAP और अकाली लीडर अनावश्यक भ्रम पैदा कर रहे हैं। राजनीति के लिए छात्रों को गुमराह करना बंद करें।

Leave a Comment