दुखद : कुरुक्षेत्र के युवक की फ्रांस में मौत, परिजन मिले एमपी जिंदल से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शव को लाने के लिए फ्रांस एंबेसी को भेजा ईमेल, जालंधर के एनआरआई करेंगे पीड़ित परिवार की मदद

कुरुक्षेत्र 27 फरवरी। फ्रांस गए पिहोवा के युवक सुशील कुमार का शव भारत लाने के लिए परिवार ने जिला प्रशासन और सांसद नवीन जिंदल से गुहार लगाई है। साथ ही परिवार ने फ्रांस एंबेसी को भी मदद के लिए ईमेल किया है। हालांकि अभी एंबेसी से उनकी ईमेल का कोई रिप्लाई नहीं आया है। जबकि प्रशासन ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक पूजा कॉलोनी का रहने वाला युवक सुशील पिछले साल 8 जनवरी को फ्रांस गया था। जहां पेरिस में उसकी मौत हो गई थी, वहां से 15 फरवरी को उसके परिवार को मकान मालिक ने सुशील के सुसाइड करने की सूचना दी थी। हालांकि परिवार को सुसाइड की बात पर यकीन नहीं है। वे टॉर्चर करके सुशील का मर्डर करने का आरोप लगा रहे हैं।

सुशील के भाई सौरव ने अनुसार कि उसके छोटे भाई की डेड बॉडी जल्दी भारत भेजने के लिए फ्रांस एंबेसी से मदद मांगी है। उसके लिए उन्होंने एंबेसी को ईमेल भेजा है। हालांकि अभी एंबेसी से ईमेल का कोई रिप्लाई नहीं आया है। इसके अलावा उसने मंगलवार को पिहोवा के एसडीएम कपिल शर्मा को मांगपत्र दिया है। इसमें उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद पर बॉडी मंगवाने की गुहार लगाई है।

सांसद जिंदल से भी मिले :

सौरव ने बताया कि उसके भाई सुशील की बॉडी लाने के लिए सांसद नवीन जिंदल को भी मांगपत्र दिया है। वह कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से भी मुलाकात करेंगे, ताकि उनको आर्थिक मदद मिल जाए। सुशील के सहारे ही उनका घर का गुजारा चल रहा था। पिता के रिटायरमेंट पर मिले पैसे से सुशील को फ्रांस भेजा था। उनकी इतनी गुंजाइश नहीं है कि वह फ्रांस से अपने भाई की बॉडी मंगवा सके। उधर, एनआरआई इकबाल सिंह ने परिवार को मदद का भरोसा दिया है। इकबाल सिंह जल्द फ्रांस जाएंगे, क्योंकि वह अभी अपने घर जालंधर आए हुए है।

—————

Leave a Comment